मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल 2026: ऑनलाइन पंजीयन एवं रिनूअल

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे रोजगार पोर्टल के माध्यम से नौकरी चाहने वाले युवा अपनी प्रोफाइल बना कर अपनी योग्यता और वरीयता के आधार पर नौकरी प्राप्त कर सकते है MP Rojgar Portal Online Registration, Eligibility एवं Status जानने के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यान से पढ़े। 

मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल क्या है?

जैसे अन्य राज्यों में एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज के माध्यम से युवाओं को नौकरी प्रदान की जा रही है वैसे ही मध्य प्रदेश में एमपी एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज का दूसरा नाम मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल चलाया जा रहा है। इसी पोर्टल पर नौकरी चाहने वाले अपनी प्रोफाइल बनाकर योग्यता व वरीयता के आधार पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। नियोक्ता(नौकरी देने वाले) अपनी नौकरी की रिक्तियों को पोर्ट कर सकते हैं और अपनी आवश्यकता के आधार पर उपयुक्त उम्मीदवारों को खोज सकते है। रोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित जानकारी भी पोर्टल पर प्रदान की जाती है। 

रोजगार पोर्टल

वर्तमान में राज्य में कुल 53 रोजगार कार्यालय (Employment Exchange Offices) उपलब्ध हैं इनमें 51 कार्यालय जिला रोजगार कार्यालय हैं। एक कार्यालय दिव्यांगों के लिए जबलपुर के संचालित है एवं उज्जैन में एक कोचिंग कम गाइडेंस सेंटर स्थापित है। 

मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल के उद्देश्य एवं विशेषताएं

  • जॉबसीकर्स व नियोजकों हेतु मैचमेकिंग प्‍लेटफार्म उपलब्‍ध कराना। 
  • प्रदेश में रोजगार चाहने वाले अधिक से अधिक आवेदकों को रोजगार संबंधी अवसरों की जानकारी उपलब्‍ध कराना एवं निजी क्षेत्र में नियोजन को बढ़ावा दिया जाना। 
  • प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्‍य पिछड़ा वर्ग एवं महिला सभी को रोजगार के अधिकतम अवसर उपलब्‍ध कराने का प्रयास करना। 
  • निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार मेला के माध्यम से नौकरी चाहने वाले युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है।
  •  रोजगार कार्यालय में पंजीयन के लिए आने वाले/अधिकतर बेरोजगार युवकों के साथ-साथ स्कूल, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के विभिन्न करियर विकल्पों के लिये काउंसलिंग करना तथा व्यवसायिक मार्गदर्शन देना है।
  • व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर काउंसलिंग में छात्रों/बेरोजगारों की शैक्षणिक योग्यता मानसिक स्तर, रुचि, अभिरुचि एवं उपलब्ध रोजगार अवसरों पर विचार किया जाता है। 
  • व्यवसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम निःशुल्क, स्वैच्छिक एवं रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराने वाले/पंजीकृत स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और छात्रों के लिये उपलब्ध है। 
  • MP Employment Exchange Portal पर जॉब सीकर के लिए रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, अपडेट एवं नवीनीकरण जैसी सुविधाएं दी गई है

MP Rojgar Portal पर पंजीयन करने के नियम

  • समग्र पोर्टल पर आवेदक का आधार ई-केवाईसी किया जाना अनिवार्य है। 
  • समग्र आईडी में पंजीकृत मोबाइल सक्रिय होना चाहिए। 
  • यदि आपकी समग्र आईडी नहीं बनी है तो आप अपनी आईडी बना सकते हैं। 
  • पोर्टल पर पंजीयन करने की न्यूनतम आयु 14 वर्ष है।
  • पंजीयन करने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 होनी चाहिए। 
  • मध्य प्रदेश निवासी व गैर निवासी दोनों पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

MP Rojgar Registration Online 

मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल
  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको पंजीयन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको अपनी निजी जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम और पता आदि जानकारी भरनी होगी। 
  • उसके बाद आपको शैक्षिक योग्यता की जानकारी भरना होगा।
  • अंत में आप सबमिट बटन पर क्लिक करके अपना रजिस्टेशन नंबर प्राप्त कर सकते हैं। 
  • स्टेटस चेक करने के लिए होमपेज पर पंजीयन खोजें का विकल्प दिया गया है जिसपर क्लिक करके और रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर आप अपना MP Employment Exchange Card प्राप्त कर सकते है।  

MP Rojgar Panjiyan Renewal 

  1. रोजगार पंजीयन रिन्यूअल पंजीकरण की तीथि से 3 साल के बाद किया जाता है।
  2. रिन्यूअल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप नवीनीकरण के विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ सकते है।
  3. समग्र आईडी के माध्यम से आप अपना पंजीकरण का नवीनीकरण व अपनी जानकारी को अपडेट भी कर सकते है।  

FAQs

क्या पंजीकरण एवं नवीनीकरण के लिए रोजगार कार्यालय जाना आवश्यक है? 

आवेदक को रोजगार कार्यालय जाना आवश्यक नहीं है। आवेदक अपना पंजीयन वेबसाइट www.mprojgar.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते है |

क्या पोर्टल पर पंजीकरण व नवीनीकरण के लिए कोई शुल्क निर्धारित किया गया है

रोजगार पोर्टल पर प्रदान की गई सभी जानकारी एवं सुविधाएं शासन द्वारा निशुल्क प्रदान की जाती है। 

पोर्टल पर पासवर्ड बनाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है?

पोर्टल पर रेजिस्ट्रेशन करते समय पासवर्ड बनाने के लिए कम से कम एक कैपिटल लेटर, अक्षर, संख्या और प्रतीक वाले अक्षर का प्रयोग अनिवासी है उदाहरण के लिए Rojgar@123.

1 thought on “मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल 2026: ऑनलाइन पंजीयन एवं रिनूअल”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top